फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   40 students of UIET placed in Infosys company

यूआईईटी के 40 विद्यार्थियों की हुई इंफोसिस कंपनी में प्लेसमेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
40 students of UIET placed in Infosys company
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित यूआईईटी के 40 विद्यार्थियों को इंफोसिस कंपनी में नियुक्त किया गया है। संस्थान से बीई/बीटेक/एमई/एमटेक पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन ड्राइव आयोजित किया गया था। इसमें पहले 150 विद्यार्थियों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली गई। लिखित परीक्षा पास करने वाले 70 विद्यार्थियों ने तकनीकी चरण के अंतर्गत साक्षात्कार दिया। इसके बाद अंतिम राउंड में 40 विद्यार्थियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। यूआईईटी के निदेशक व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी प्रोफेसर सीसी त्रिपाठी ने बताया कि इंफोसिस जैसी आईटी कंपनी में 40 विद्यार्थियों का चयन होना संस्थान के लिए गौरव की बात है। संस्थान के प्रशिक्षण और रोजगार अधिकारी डॉ. निखिल मारिवाला व डॉ. संजीव आहूजा ने बताया कि इंफोसिस के एचआर मुखिया शान वत्स के नेतृत्व में विक्रम और अंशी और विक्रम ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। शान वत्स ने बताया कि चयनित सभी विद्यार्थियों को 6 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें 3 लाख 80 हजार रुपये का वार्षिक पैकेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों का हुआ चयन
संस्थान के प्रशिक्षण और रोजगार अधिकारी डॉ. मारीवाला व डॉ. आहूजा ने बताया कि इस ड्राइव में ऋषि कांत सिंह, अनुराग जुनेजा, सत्यम मित्तल, सिमरन धीमान, शब्द, आदित्य, जतिन कुमार, मदन, मयंक तिवारी, हिमांशु अरोड़ा, देविक, राहुल का चयन किया गया। इसके अलावा रिया गुप्ता, आशीष अग्रवाल, साक्षी तोमर, माधव, अक्षरा कोल, सोनाली सिंह, अभिमन्यु सैनी, रुचि रानी, आर्य झा, अंजलि अरोड़ा, मोहित यादव, माजिद, सत्यम पांडे, ललित यादव का चयन हुआ है। अमन राही, अंकित, प्रत्यूष कुमार, साहिल, नवदीप सिंह, महेंद्र कुमार मन्नू तथा समर्थ त्यागी का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed