फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   40 students from all over the country will participate in the Know India competition being held for the first time in Dharmanagari.

Kurukshetra News: धर्मनगरी में पहली बार हो रही भारत को जानो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे देशभर से आए 40 विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
40 students from all over the country will participate in the Know India competition being held for the first time in Dharmanagari.
कुरुक्षेत्र। भारत विकास परिषद के कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक चौधरी प्रैसवार्ता कर जानकारी देते हु
कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास की कई अहम जानकारियां हासिल हों और विद्यार्थियों में नए संस्कारों को जगाया जा सके, इसके लिए सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की ओर से अहम भूमिका निभाई जा रही है। इसके लिए संस्था की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन धर्मनगरी में पहली बार किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश से विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


भारत विकास परिषद की ओर से जियो गीता संस्थान में प्रेस वार्ता की गई, जिसमें कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि भारत जानो प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार कुरुक्षेत्र में 21 से जनवरी किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर से विद्यार्थी हिस्सा लेते है। अब तक इस प्रतियोगिता में 15 लाख विद्यार्थी हिस्सा ले चुके हैं। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों को भारत के इतिहास की जानकारियां हासिल होती हैं। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 20 टीमें बनाई गई है, जिनमें 40 विद्यार्थी शामिल है।
विज्ञापन


प्रेस सचिव डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता से पहले उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहेंगे। इसके अलावा भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन और राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके पश्चात कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता के आयोजन में अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग कंप्यूटर के माध्यम से किया जाएगा और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा अध्यक्ष पवन गुप्ता और सचिव अतुल गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। विद्यार्थियों के रहने खाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा डीआरजैन न्यूरोकेयर एंड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की ओर से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed