फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   4 Months hung road construction work, Adhtion and villagers expressed fury, Kurukshetra

4 माह से लटका निर्माणाधीन सड़क का कार्य, आढ़तियों व ग्रामीणों ने जताया रोष

Tue, 05 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 05 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
4 Months hung road construction work, Adhtion and villagers expressed fury, Kurukshetra
रोष जताते व्यापारी और आढ़ती - फोटो : Amar Ujala
अनाजमंडी से कस्बे को जोड़ने वाली सड़क का पुन: निर्माण कार्य 4 माह से अधर में लटके होने से आढ़तियों व ग्रामवासियों में रोष बना हुआ है। जिसके चलते सोमवार को आढ़तियों व किसानों ने नारेबाजी भी की। सड़क की खस्ता हालत को देखते हुए सड़क के पुन: निर्माण के लिए मार्केट कमेटी ने सड़क को उखाड़ कर उस रोड़ा डलवा दिया था।
विज्ञापन


लेकिन करीब चार माह बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पाया। सड़क पर रोड़ा पड़ा होने के कारण आढ़तियों व किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोष जता रहे आढ़ती प्रहलाद भगत शर्मा, बलकार सिंह, बंटी गुम्बर, नरेंद्र, जगतार सिंह, किसान दीपक शर्मा, कृष्ण, संदीप, जरनैल सिंह, हुक्म सिंह आदि ने बताया कि कस्बा से मंडी में दाखिल होने वाली सड़क की लंबाई करीब 200 मीटर है।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी ने सड़क के पुन: निर्माण के लिए सड़क को करीब चार माह पहले उखाड़ कर उस पर रोड़ा डलवा दिया था। लेकिन उसके बाद सड़क की कोई सुध नहीं ली गई। उन्होंने बताया कि बरसात का सीजन जोरों पर है ऐसे में सड़क पर पानी जमा होने के कारण आने जाने वालों को सड़क पर पडे पत्थरों को पता नहीं चलता जिसके कारण कई वाहन चालक गिर कर घायल भी हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क के निर्माण कार्य को पूरा किया जाए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

एक्सईएन भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस सड़क निर्माण का टेंडर एआर सकीम के तहत निकाला गया था। जितना इस सकीम में पैसा था वह खर्च किया जा चुका है। अब इसके निर्माण का कार्य पूरा करने के लिए टेंडर लगाया हुआ है। उसके बाद इसका निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के सीजन को देखते हुए मोटे रोडे पर रोलर चला कर लुक डाल दी जाएगी तथा बरसात के मौसम के बाद इसे पूरी तरह से कारपेट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed