{"_id":"60e9eac98ebc3e9e7f6f941b","slug":"4-corona-positive-found-kurukshetra-news-knl76046788","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चार के मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के चार के मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार और आठ वर्षीय बच्चों सहित जिले में शनिवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि एक ही दिन में ठीक होने पर चार मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। अब कुरुक्षेत्र में महज 21 एक्टिव केस हैं। इनमें से 12 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि 9 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में दाखिल किया गया है। अब तक जिले में 21 हजार 696 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुपमा ने कहा कि इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। अब तक 3 लाख 97 हजार 595 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव केसों के मरीजों को ठीक होने का आंकड़ा 98.31 फीसदी पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1388 सैंपलों की रिपोर्ट में से केवल 4 की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और अब तक 22070 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। जिले में अब तक 353 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।
वार्ड-10 लाडवा में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। साथ ही सैनिटाइज करने के आदेश दिए है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार गांव भगवानपुर, बाखली, बण, जैनपुर जाटान, शरीफगढ़, बपदा, बड़तौली, हरिपुर, दाऊ माजरा, महालक्ष्मी राईज मिल मथाना, उमरी आदि में बनाए गए 13 कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलएनजेपी अस्पताल सहित विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर पर शनिवार को 1773 को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 879 को पहली और 894 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक स्वास्थ्य विभाग 3 लाख 19 हजार 360 को कोरोना वैक्सीन लगा चुका है। इनमें से 2 लाख 66 हजार 122 को पहली और 53 हजार 238 को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।