फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   39 players from the district will show their strength in the State Games.

Kurukshetra News: जिले के 39 खिलाड़ी दिखाएंगे स्टेट गेम्स में दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
39 players from the district will show their strength in the State Games.
कुरुक्षेत्र। एथलीट को प्रोत्साहित करने के दौरन कोच। स्वयं - फोटो : पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एएसपी।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स का आयोजन गुरुग्राम में किया गया। इनमें कुरुक्षेत्र का 39 सदस्यीय एथलेटिक्स दल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। टीम में 23 लड़के और 16 लड़कियां शामिल हैं, जो जिले का परचम बुलंद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन



एथलेटिक्स कुरुक्षेत्र के महासचिव मनी चौधरी ने बताया कि टीम के मैनेजर रुम्पा दास और कोच विशाल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है और वे बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए एथलेटिक्स कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष हरपाल सिंह, कोच अंजू कुमारी और सभी पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जिले के लिए गौरव का अवसर है और उम्मीद है कि खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे। खिलाड़ियों का कहना है कि जिले की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वे पूरी मेहनत करेंगे।
विज्ञापन


टीम में शामिल खिलाड़ी लड़कियां : दृष्टि, आयुषि पाल, अंजली देवी, एवलिन कौर, मनप्रीत कौर, रचना, खुशी, मुस्कान, संजना, हिमांशी, सुनैना, मोनिका, कंवलजीत कौर, तनिषा, भूमिका और पूजा हैं। वहीं लड़कों में तूणीर, नवदीप, रवि भूमभक, विपाशु, हिमांशु, जतिन, वैभव, शिवम, पाहुलप्रीत, हर्ष, आर्यन, अभिषेक, युवराज, वरुण शर्मा, सोहेल, कुशल, अभिषेक, गीतेश, लवप्रीत, रक्षित सैनी, अर्जुन, चमनजोत और वीरेंद्र प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कुरुक्षेत्र। एथलीट को प्रोत्साहित करने के दौरन कोच। स्वयं

कुरुक्षेत्र। एथलीट को प्रोत्साहित करने के दौरन कोच। स्वयं- फोटो : पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed