फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   37.5 mm rainfall accompanied by strong storms, lightning Uri, Kurukshetra

37.5 एमएम बारिश के साथ तेज तूफान, बिजली उड़ी

Sun, 03 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sun, 03 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
37.5 mm rainfall accompanied by strong storms, lightning Uri, Kurukshetra
बारिश का आनंद लेती युवती। - फोटो : Amar Ujala
झुलसा देने वाली गर्मी से शुक्रवार की रात को हुई बारिश ने निजात दिला दी है। जिले में कुरुक्षेत्र सहित कई जगह रातभर तेज बारिश हुई। जबकि शनिवार सुबह से दोपहर तक हल्की बौछारें गिरती रही। बारिश ने जहां गर्मी से निजात दिलाई वहीं कई जगह नुकसान भी हुआ है। इस्माईलाबाद में हुई बारिश के साथ आए चली आंधी ने पोल्ट्री फार्म, राइस मिल सहित कई घरों की छतों से चद्दरें उड़ गई। इस्माईलाबाद में खंभे गिरने से घंटो बिजली बाधित रही।
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार को रात 11 बजे बारिश शुरू हुई। इसके बाद बारिश की तेज होती चली गई, जो सुबह तक जारी रही। रात भर हुई बारिश से कुरुक्षेत्र के पॉश इलाकों में भी जल भराव से लोग परेशान रहें। वहीं ग्रामीण अंचलों में भी स्थिति बेहद खराब हो गई। जगह जगह जल भराव होने से स्कूली बच्चों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन


एग्रीकल्चर विभाग के कृषि वैज्ञानिक डॉ. करमचंद के मुताबिक जिले में अच्छी बारिश हो गई है। यह बारिश किसानों के लिए बेहद फायदे वाली है। खासकर धान की खेती करने वाले किसानों को भारी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र और लाड़वा में 22 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि शाहबाद में 6.5, बाबैन में 1, इस्माईलाबाद में 8 एमएम बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 17, रेलवे रोड, झांसा रोड कीर्ति नगर सहित कई जगह जलभराव की स्थिति रही। इस्माईलाबाद में हालांकि बारिश 8 एमएम ही हुई लेकिन बारिश के साथ चली तेज आंधी ने यहां अच्छा खासा नुकसान कर दिया। बताया जाता है कि कस्बे के कई पोल्ट्रीफार्म, राइस मिलों अन्य कई जगह पर छतों के उड़ जाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।


कई जगह बिजली के खंभे टूटने की भी खबर है। बिजली के खंभे गिरने से क्षेत्र में घंटों तक बिजली बाधित रही। गांव अजरावर के निकट बने गोयल पोल्ट्री फार्म की छत उड़ जाने से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके अलावा जेएस राइस मिल, पपनेजा राइस मिल, पूजा राइस मिल आदि की छतें उड़ गई। मकानों की छतों पर रखा सामान उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed