फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   35 new cases of corona infection came out, Deputy Commissioner said, it is very important to follow the instructions of Health Department

कोरोना से संक्रमित 35 नये मामले आए सामने, उपायुक्त बोलीं, स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों की पालना करनी बहुत जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
35 new cases of corona infection came out, Deputy Commissioner said, it is very important to follow the instructions of Health Department
जिलेभर में अलग-अलग स्थान से कोरोना संक्रमित 35 नये केस सामने आए है और 33 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक लिये गए 11,3,473 में से 10,5,988 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 6700 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 6240 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 103 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

फिलहाल कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 357 एक्टिव केस हैं। उधर, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि अनलॉक के तहत अधिकतर गतिविधियां खोल दी गई हैं और इसके चलते लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमें सचेत होकर सावधानी बरतते हुए कोरोना का मुकाबला करना है। इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है, कोरोना से जितने भी लोग संक्रमित हुए है, उनमें से अधिकतर ठीक होकर अपने घर जा चुके है। इसके साथ-साथ हमें मास्क और सैनिटाइजर को अपने दैनिक जीवन में शामिल करना है। जब तक कोरोना की कोई वैक्सीन नहीं बनती है, एहतियात के तौर पर हमें सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए अन्य सभी हिदायतों की पालना शत प्रतिशत करनी है। इन हिदायतों की पालना करके कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है, कोरोना को तभी हराया जा सकेगा जब प्रत्येक नागरिक जिम्मेवारी से सभी नियमों की पालना करेगा और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेगा। कहा कि आमजन को विभिन्न माध्यमों से निरंतर कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों की पालना करते हुए हमें कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना है और इसे हराने का काम भी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed