फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   32 operators joined the depot

Kurukshetra News: डिपो में शामिल हुए 32 परिचालक

Tue, 02 Jun 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
32 operators joined the depot
कुरुक्षेत्र। शहर के पुराने बस अड्डे पर बस की इंतजार में यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रोडवेज डिपो में जल्द ही व्यवस्था पटरी पर आने वाली है। डिपो में 50 में से 32 नए परिचालक ज्वाॅइन करने के लिए पहुंच चुके हैं जबकि अन्य को भी जल्द ज्वाॅइन करवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
32 परिचालक अपने स्वास्थ्य जांच व अन्य दस्तावेजों को पूरा करने में लगे रहे, तो वहीं इसी सप्ताह इन्हें रूटों पर उतरी बसों पर तैनात किए जाने की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। इन्हें दो से तीन दिन टिकट बनाने व रूटों की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने यह निर्णय नई इलेक्ट्रिक बसों के सुलभ-सुगम संचालन के मद्देनजर लिया है। कुरुक्षेत्र डिपो को 10 पहले और 10 अब नई ई-बसें मिली हैं। उनमें टिकटें जारी करने के लिए 50 नए परिचालक भर्ती कर लिए गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों शिफ्ट में चलेगी ई-बसें : जानकारी के अनुसार, पहले इन इलेक्ट्रिक बसों का तीनों टाइम पीरियड में नियमित रूप से चलाने की चुनौती थी। कर्मचारियों की कमी मुख्य कारण मानी जा रही थी। इसी को देखते हुए नए परिचालकों को शामिल किया गया। अब तीनों शिफ्ट में बसें चलने से यात्रियों को सिटी सर्विस का अधिकाधिक लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed