फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मोहन नगर मार्केट में टेलर ने दुकान में फंदा लगाकर दी जान

मोहन नगर मार्केट में टेलर ने दुकान में फंदा लगाकर दी जान

Sat, 23 Mar 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
मोहन नगर मार्केट में टेलर ने दुकान में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मोहननगर बाजार में एक टेलर ने दुकान में ही फंदा लगार आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर परिजनों व अन्य दुकानदारों में हड़कंप सा मच गया। पुलिस के अनुसार वशिष्ठ कालोनी वासी राजेश व उसका बड़ा भाई रमेश टेलरिंग का काम करते थे। उन्होंने मोहन नगर मुख्य बाजार में ही बावा मार्केट में एक ही दुकान बनाई हुई थी। शुक्रवार को दोपहर बाद रमेश जब दुकान पर आया तो दुकान में कोई नहीं था। उसने चौबारे में जाकर देखा तो करीब 35 वर्षीय राजेश पंखे से लटका हुआ मिला। उसने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस भी पहुंची तो बड़ी संख्या में दुकानदार भी एकत्रित हो गए। पुलिस ने देर सायं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सतेंद्र सिंह के अनुसार राजेश की अढ़ाई वर्ष व छह माह की दो बेटियां है और वह करीब एक साल से बीमार चल रहा था। उसके भाई ने उसका ऑपरेशन भी कराया था, लेकिन वह कुछ परेशान रहता था। शायद इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed