फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अनाज मंडी में मिले 11 मरीज डायरिया प्रभावित, रेपिड रिस्पांस टीम के साथ पहुंचे सर्वेक्षण अधिकारी ं

अनाज मंडी में मिले 11 मरीज डायरिया प्रभावित, रेपिड रिस्पांस टीम के साथ पहुंचे सर्वेक्षण अधिकारी ं

Mon, 01 Oct 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में मिले 11 मरीज डायरिया प्रभावित, रेपिड रिस्पांस टीम के साथ पहुंचे सर्वेक्षण अधिकारी     ं
फोटो नंबर - 3
विज्ञापन

अनाज मंडी में मिले 11 मरीज डायरिया प्रभावित, रैपिड रिस्पॉन्स टीम के साथ पहुंचे सर्वेक्षण अधिकारी
- पानी पाइपलाइन में तीन जगहों पर लीकेज के सैंपल भेजे लैब
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनाज मंडी में डायरिया संबंधित अभियान चलाया। इस दौरान डायरिया के 11 मरीज मिले। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनाज मंडी में पानी की पाइपलाइन जांच की। तीन जगह पाइप में लीकेज मिली, वहां से पानी के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं।

सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. सुदेश कुमार ने बताया कि अनाज मंडी में डायरिया का आउटब्रेक मिलने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह के निर्देशानुुसार रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने अनाज मंडी में डायरिया के फैलने के कारणों को जानने के लिए अभियान चलाया गया। तीन जगह से पानी पाइप लाइन टूटी हुई मिली। इस संदर्भ में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को अवगत कराया गया। जहां संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंच दो पाइप लाइनों की लीकेज ठीक करा दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान यहां डायरिया से ग्रसित 11 मरीजों की पुष्टी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हैलोजन की 3 हजार गोलियां व 50 ओआरएस के पैकेट वितरित किए। टीम ने रविवार को पानी के चार सैंपल की जांच की। रविवार को कोई नया केस सामने नहीं आया। टीम ने लोगों को जागरूक करते हुये सलाह दी कि पानी उबाल कर पीयें और उल्टी-दस्त के लक्ष्ण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की सलाह लें और इलाज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed