फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रोड शो के साथ विपक्ष की आंखों में रड़क रही है खट्टर राहगीरी

रोड शो के साथ विपक्ष की आंखों में रड़क रही है खट्टर राहगीरी

Mon, 21 May 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रोड शो के साथ विपक्ष की आंखों में रड़क रही है खट्टर राहगीरी
राजेश शांडिल्य
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के रोड शो और राहगीरी विपक्ष की आंखों में रड़क रही है। मगर खट्टर है कि इस विपक्ष की ईर्ष्या करार दे रहे हैं। विपक्ष के इन जुबानी हमलों को नजरंदाज करते हुए मुख्यमंत्री रविवार को ब्रह्मसरोवर पर आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में लीन दिखे। इस दौरान गुल्ली पर डंडे से टुल्ला मारते समय जब खट्टर के डंडा घुमाया तो उसका निशाना सीधा इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के आवास की ओर वाले मार्ग पर ही था। दरअसल, हरियाणा सरकार के रोड शो और राहगीरी कार्यक्रम पर पिछले कई दिनों से विपक्ष हमलावर दिख रहा है। कांग्रेस, इनेलो, बसपा और आम आदमी पार्टी के बड़े नेता हरियाणा सरकार पर आरोप लगा चुके हैं कि जनता को गुमराह करने के लिये इस तरह के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, ताकि उनकी समस्याओं से ध्यान को भटकाया जा सके।
अशोक अरोड़ा ने कहा था कि सरकार के काम गुल्ली डंडा, स्टापू, फिट्टो खेलना नहीं है, सरकार को वे काम करने चाहिए, जिसके लिये जनता ने उन्हें चुन कर सदन तक भेजा है। रविवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के ऑफिस के ठीक सामने जब गुल्ली पर डंडे से टुल्ला मारकर मुख्यमंत्री आगे बढ़े तो उनसे यही सवाल किया गया। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि राहगीरी कार्यक्रम सरकार का नहीं है, बल्कि यह विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा चलाया जा रहा है। अगर वह बतौर मुख्यमंत्री ऐसे कार्यक्रमों भाग ले रहे हैं तो इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा को ईर्ष्या क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से मानसिक तनाव के साथ बेहतर स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इधर रविवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचे आप के सांसद डा.सुशील गुप्ता ने भी खट्टर के रोड शो पर तीखी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा सरकार की गुल्ली पर जनता का डंडा चलने वाला है।
विज्ञापन


गजेंद्र फोगाट पर बरसे पुलिस अधिकारी
सुबह चार बजे जगकर राहगीरी कार्यक्रम के मंच पर तैयार होकर पहुंचे नन्हें मु्न्ने बच्चों को जब प्रस्तुति का समय देने में विलंब किया गया तो जिला पुलिस के एक अधिकारी जमकर तमतमा गये। उन्होंने बच्चों की पीड़ा को समझते हुए मंच प्रस्तुति दे रहे गजेंद्र फोगाट के रवैये पर नाराजगी जताई। दरअसल कई बार कहने के बावजूद फोगाट मंच छोड़ने को तैयार नहीं हो रहे थे और अपनी प्रस्तुति देने के इंतजार में नन्हें मुन्ने बच्चे 9 बजे तक बारी न आने से परेशान हो रहे थे। हद तो उस समय हुई कि जब उक्त पुलिस अधिकारी ने बच्चों की एक टीम को मंच पर भेज दिया, लेकिन फोगाट इन बच्चों को प्रस्तुति देने की बजाये अपने ही गीतों पर नृत्य करने के विवश करने लगे। बता दें कि फोगाट वर्तमान में हरियाणा कला परिषद रोहतक जोन के निदेशक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने लगाई जापानी श्योनागे, बोले तो धोबी पछाड़
नेशनल जूडो में गोल्ड मेडलिस्ट कुरुक्षेत्र के गांव लोहार माजरा वासी मनजीत सिंह अपने कोच व जूडो टीम के साथ रविवार सुबह सवा छह बजे शुरू हुई राहगीरी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम जूडो मैट पर पहुंचे और मनजीत सिंह व अन्य खिलाड़ियों से मिले, जिसके बाद उनकी भिड़ंत फाइनल की गई सिल्वर मेडलिस्ट मनजीत के साथ। चार मिनट के दौरान सीएम ने मनजीत को लिफ्ट किया और श्योनागे दाव लगाकर नीचे गिरा दिया। अमर उजाला से बातचीत में मनजीत ने कहा कि सीएम ने जो दाव लगाया था वो जापान में जूडो का श्योनागे दाव होता, जिसे कुश्ती में धोबी पछाड़ भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed