{"_id":"5aef5d5b4f1c1b60098b8941","slug":"31525636443-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह गीत प्रतियोगिता में अग्रसेन पब्लिक स्कूल रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह गीत प्रतियोगिता में अग्रसेन पब्लिक स्कूल रहा प्रथम
Updated Mon, 07 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूह गान प्रतियोगिता में अग्रसेन स्कूल प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की ओर से बच्चों में प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से प्रथम अंतर प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंच संचालन केयू के संगीत विभाग से डॉ. शुचि सुमित ने किया। इस अंतर प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, रेवाड़ी और गुड़गांव एवं दिल्ली में कराया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत में विभिन्न स्कूलों के 340 के लगभग बच्चों ने देशभक्ति गीत और भक्ति गीतों पर सामूहिक रूप से प्रस्तुुति दी गई। प्रधानाचार्या दीपेंद्र कांत ने बताया कि सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में समूह गीत प्रतियोगिता में अग्रसेन पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने दूसरा स्थान और बीआर इंटरनेशनल स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, दूसरे स्थान पर गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तीसरे स्थान पर टैरी पब्लिक स्कूल रहा। उन्होंने बताया कि प्रथम स्तरीय अंतर संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल को 11000 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 5100 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल को 3100 रुपये की नकद राशि, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी दी जाएगी। दीपेंद्र कांत ने बताया कि प्रथम स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय के विद्यार्थी आठ मई को द्वितीय स्तरीय सतयुग दर्शन संगीत प्रतियोगिता फरीदाबाद में भाग लेंगे। इस अवसर पर अनु ललित, लक्की मुजांल, पवन कुमार, भावना, अंजू आदि समिति सदस्य उपस्थित रहे।