फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सीएम मनोहर लाल खट्टर का भविष्य पानी-पानी कर गई जींद रैली : सैनी

सीएम मनोहर लाल खट्टर का भविष्य पानी-पानी कर गई जींद रैली : सैनी

Sat, 17 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर का भविष्य पानी-पानी कर गई जींद रैली : सैनी
सीएम मनोहर लाल खट्टर का भविष्य पानी-पानी कर गई जींद रैली : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सांसद राजकुमार सैनी ने वीरवार को जींद में हुई भाजपा की युवा हुंकार रैली को निशाना बनाया। रैली के एक दिन बाद ही उन्होंने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि यह रैली सीएम मनोहर लाल का भविष्य पानी-पानी कर गई। इस रैली ने उस धुंधलके को धो डाला है जो राजनैतिक गलियारों में भ्रम की स्थिति बना रहा था। भविष्य की आस में भाजपा बडे़-बडे़ ढोल पीट रही थी, लेकिन भाजपा के नेताओं ने उस ढोल को ही फाड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता के सामने 2019 के विधानसभा चुनाव के लिए एक तरफा मत का रास्ता साफ हो चुका है। अभी भाजपा के नेता कुछ और तर्क देने का प्रयास जनता के बीच जरूर करेंगे, लेकिन जींद रैली की भीड़ से अब कोई तर्क वितर्क भाजपा का खेवनहार नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिन लोगों पर दया दिखाई, उन्होंने ही भाजपा की लुटिया डुबो दी। वह इस बात को दोहरा रहे हैं कि जिन लोगों ने हरियाणा को जलाकर आपसी भाईचारे को खराब किया। उन्हीं लोगों पर इस सरकार ने मेहरबानी दिखाते हुए न उन्हें जेल से रिहा किया। साथ ही नौकरियां और मुआवजा तक दिया। जींद की हुंकार रैली को असफल करने में इन्हीं लोगों ने अपना योगदान दिया। इससे प्रदेश में भाजपा की साख को धक्का लगा है। साथ ही पार्टी का विपरीत संदेश जनता के बीच गया है। प्रदेश सरकार जिन लोगों पर मेहरबानी करके 2019 का चुनाव जीतना चाहती थी, उन्होंने साबित कर दिया है कि वे लोग अपने पुराने ढर्रे को छोड़कर भाजपा के खेमे में आने वाले नहीं है। सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता भविष्य की राजनीति का परिकल्पना तैयार कर चुकी है। जींद रैली के बाद भाजपा के दिग्गज नेताओं की नींद उड़ गई है। इस बार आंकड़ों की कलाबाजी ही उन्हें चित कर गई। 1111 का आंकड़ा भाजपा के लिए अशुभ साबित हुआ है। शायद यह गणित ज्योतिष के हिसाब से भाजपा के लिए फिट नहीं बैठा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed