फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नकली जाति प्रमाण पत्र की आशंका पर रुका पंचायत चुनाव

नकली जाति प्रमाण पत्र की आशंका पर रुका पंचायत चुनाव

Mon, 05 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
नकली जाति प्रमाण पत्र की आशंका पर रुका पंचायत चुनाव
नकली जाति प्रमाण पत्र की आशंका पर रुका पंचायत चुनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। गांव गढ़ी सिंघा में नकली जाति प्रमाण पत्र बनाकर सरपंच पद हथियाने का मामला सामने आया है। जसमेर सिंह ने बताया कि गांव गढ़ी सिंघा में रविवार को सरपंच पद के लिए उपचुनाव होना था। इसके लिए गांव की सुनीता देवी ने नामांकन भरा था। सुनीता अहीर जाति से संबंध रखती हैं। अहीर जाति बीसी वर्ग में आती है। आरोप है कि सुनीता देवी ने अधिकारियों से मिलीभगत कर अहीर से अहीरया जाति प्रमाण बनाकर सरपंच पद के लिए नामांकन भर दिया था। इसकी शिकायत उसने सीएम विंडो सहित अधिकारियों को दी थी। रविवार को सरपंच पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी थी। इस पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि गांव गढ़ी सिंघा में सरपंच पद एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है, लेकिन गांव में एससी वर्ग की कोई भी महिला आठवीं पास नहीं है। सरकारी नियमानुसार सरपंच पद के लिए एससी वर्ग की महिला का आठवीं पास होना अनिवार्य है। फिलहाल गांव में मीना देवी कार्यकारी सरपंच के रूप में काम कर रही हैं।
चुनावी प्रक्रिया रोकी, तहसीलदार कर रहीं जांच : प्रेम
बीडीपीओ प्रेम सिंह ने बताया कि गांव गढी सिंघा से प्रत्याशी सुनीता देवी ने सरपंच पद के लिए नामांकन भरा था। गांव के जसमेर सिंह ने सुनीता देवी पर नकली जाति प्रमाण पेश करने का आरोप लगाकर शिकायत दी थी। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया रोक दी गई है। इस मामले की जांच तहसीलदार चेतना चौधरी कर रही हैं।
विज्ञापन

मामले की जांच जारी, दोनों पक्ष बुलाए : चेतना
तहसीलदार चेतना चौधरी ने बताया कि जसमेर सिंह की शिकायत उन्हें मिली है। सुनीता देवी के जाति प्रमाण पत्र की जांच चल रही है। सोमवार को दोनों पक्षों को अपना पक्ष सामने रखने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed