{"_id":"5a429c1f4f1c1bf61b8b5336","slug":"31514314783-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर-नारायण सेवा समिति करवाएगी कैंसर रोगी का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर-नारायण सेवा समिति करवाएगी कैंसर रोगी का उपचार
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर-नारायण सेवा समिति करवाएगी कैंसर रोगी का उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
निष्काम भाव से जनसेवा में लगी नर-नारायण सेवा समिति ने कैंसर रोगी को आर्थिक सहायता दी है। समिति के प्रधान मुनीष भाटिया ने बताया कि गांव कुरड़ी निवासी बनारसी दास लंबे समय से कैंसर रोग से पीड़ित हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसके पास उपचार के लिए राशि नहीं है। इस पर रोगी ने नर नारायण सेवा समिति से संपर्क किया। नर-नारायण सेवा समिति ने बैठक कर रोगी का उपचार कराने का फैसला लिया। समिति ने अस्पताल में रोगी की जांच शुरू करा दी है। समिति के चेयरमैन विनोद शर्मा ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व भी नर-नारायण सेवा समिति ने रोगी के भतीजे का उपचार भी करवाया था। इस अवसर चेयरमैन विनोद शर्मा, मुनीष भाटिया, मुकेश चिटकारा, करनैल सिंह, हैप्पी सुनेजा, प्रिंस आनंद, कृष्ण सिंगला, विनोद अरोड़ा, चिराग शर्मा, राहुल कामरा मौजूद रहे।