{"_id":"5a4247ad4f1c1b8b688baabc","slug":"31514293165-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की कुर्बानियों को हमेशा रखें याद : भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की कुर्बानियों को हमेशा रखें याद : भूपेंद्र
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों की कुर्बानियों को हमेशा रखें याद : भूपेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कंबोज सभा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शहीद किसी एक कौम के नहीं, बल्कि सभी के होते हैं। इसलिए हर इंसान का प्रथम दायित्व है कि वह शहीदों की कुर्बानियों को याद रखे और उनकी शिक्षाओं को अधिक से अधिक प्रासंगिक करे। वे मंगलवार को शहीद ऊधम सिंह की जयंती पर शहीद ऊधम सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज शहीद ऊधम सिंह जैसे वीरों की कुर्बानियों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें आजादी का सुख देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि सभी का फर्ज है कि शहीदों के दिखाए हुए मार्ग का अनुसरण करें और अपने बच्चों में भी उन वीर शहीदों जैसा देशभक्ति का जज्बा पैदा करें। इस अवसर पर कुलवंत सिंह नगला, अजीतपाल सिंह, दर्शन सिंह, त्रिलोचन सिंह, सुखविंद्र सिंह, मुख्तयार सिंह, करतार सिंह, सिमरण कंबोज झरौली, रेशम सिंह सैदपुर, इंद्र सिंह, सुखमीत सिंह, सुच्चा सिंह मौजूद रहे।