{"_id":"5a034b004f1c1bd7538bc1e0","slug":"31510165248-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातयात नियम जनता की सुरक्षा के लिए : गाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातयात नियम जनता की सुरक्षा के लिए : गाबा
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियम जनता की सुरक्षा के लिए : गाबा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
विभिन्न स्कूलों में बुधवार को सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम हुए। यहां के डीएवी शताब्दी स्कूल में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें तीसरी से पांचवीं तक के 67, छठीं से आठवीं तक के 47, नौंवी से दसवीं तक 26 बच्चों ने प्रतिभागिता की। प्राचार्य कंवल गाबा ने कहा कि यातायात नियम जनता की सुरक्षा के लिए हैं। इसलिए हम सभी को इसका अनुपालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है। इसे सड़क हादसों में नहीं गंवाना चाहिए। प्रतियोगिताओं का आयोजन भंवरप्रीत, ज्योति खुराना और ज्योति आनंद की देखरेख में किया गया। यहां के सतलुज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रिंसिपल डॉ. आरएस घुम्मन ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। विश्वास स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर क्विज हुई। प्रिंसिपल स्नेहराजपाल ने कहा कि आज सड़क हादसों का कारण यातायात नियमों का पालन न करना है। रामप्रसाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी लिखित परीक्षा हुई। प्रिंसिपल डॉ. दीपेंद्र वालिया ने बच्चों से अपील की कि नाबालिग विद्यार्थी वाहनों से स्कूल न आएं। आर्य कन्या महाविद्यालय और माता रुक्मिणी स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। आर्य कालेज में प्राचार्य डॉ. भारती बंधु ने छात्राओं को प्रेरित किया कि युवा पीढ़ी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।