{"_id":"5980ca5f4f1c1b77648b478b","slug":"31501612639-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति विषय पर डीएवी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति विषय पर डीएवी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
डीएवी कॉलेज में देशभक्ति विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलाकार गोगा सिंह ने देश प्रेम के गीतों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। प्रिंसिपल डॉ. कामदेव झा ने कहा कि देश के सच्चे आदर्श वे जवान हैं जो अपना घर परिवार छोड़कर सीमाओं पर सीना तानकर दुश्मन की गोलियों का सामना करने के लिए खड़े है और वो किसान इस देश की शान है जो खुद का पेट काटकर इस देश के लिए रोटी पैदा कर रहे है। गोगा सिंह ने छात्रों को मिमक्री के टिप्स दिए। पंजाबी विभाग के छात्रों ने मां बोली पंजाबी में देश प्रेम के गीतों से पंजाब के योगदान को सामने रखा। मोहम्मद रफी की याद में गीत याद ना जाए उन बीते दिनों की, ने खूब समा बांधा। इस मौके पर प्रो. अजय मोहन, सुनील गौरी, डॉ. सुरेंद्र शर्मा सहित स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।