{"_id":"595e7cdc4f1c1b751e8b4707","slug":"31499364572-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ बेटी पढाओं के फर्जी फार्म भरने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढाओं के फर्जी फार्म भरने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत कुछ लोग दो लाख रुपये नकद भुगतान का झूठा वादा देकर लड़कियों के फार्म भरवा रहे हैं। यह खुलासा अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से इस प्रकार की कोई भी हिदायत नहीं है, इसलिए जिले में फर्जी फार्म भरने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर यह तथ्य यह सामने आए हैं कि कुछ व्यक्ति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम का गलत मतलब निकालकर 2 लाख रुपये के नगद भुगतान के झूठे वादे देकर लड़कियों से फार्म भरकर केंद्र सरकार को भेज रहे है। केंद्र सरकार की योजना के अनुसार इस स्कीम के अंतर्गत सहायता राशि देेने का प्रावधान नहीं है, इसलिए लोगों को इस प्रकार के पाखंडी लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए, बल्कि इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को देनी चाहिए।