फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गृह मंत्रालय की टीम ने किया गुरुकुल के जैविक कृषि फार्म का मुआयना

गृह मंत्रालय की टीम ने किया गुरुकुल के जैविक कृषि फार्म का मुआयना

Sat, 24 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय की टीम ने किया गुरुकुल के जैविक कृषि फार्म का मुआयना
कुरुक्षेत्र। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की टीम शनिवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ‘जीरो बजट प्राकृतिक कृषि’ पर आधारित जैविक कृषि फार्म एवं अत्याधुनिक गोशाला को देखने गुरुकुल पहुंची।
विज्ञापन

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के सह-प्राचार्य शमशेर सिंह एवं डॉ. वजीर सिंह ने गृह मंत्रालय की इस टीम को केंचुआ खाद निर्माण केंद्र, जीवामृत, घनजीवामृत निर्माण केंद्र, गोशाला में मिल्क पार्लर, एसी शेड, गोमाता तरणताल सहित अश्वशाला व नंदीघर का मुआयना करवाया और पूरी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। टीम में आए सभी कृषि वैज्ञानिकों ने गोशाला की देसी नस्ल की गऊ और उनकी दुग्ध-क्षमता की सराहना की। इसके पश्चात टीम ने गुरुकुल के जैविक कृषि फार्म का भी मुआयना किया और यहां पर फसलों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी ने बताया कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र द्वारा पिछले 12 वर्षो से 180 एकड़ भूमि पर जैविक कृषि की जा रही है, जिससे न केवल अच्छा उत्पादन प्राप्त होता है, बल्कि भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ती हैं। उन्होंने किसानों से रासायनिक कृषि को छोड़कर जहरमुक्त जैविक कृषि अपनाने का आह्वान किया है। गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी व सह-प्राचार्य शमशेर सिंह ने एडीजी डॉ. एस भास्कर, एडीजी डॉ. शिव प्रसाद कीमोथी, डॉ. एएस पंवार, डॉ. एन. रविशंकर, डॉ. देबाशीष दत्ता, डॉ. सीएस औलख सहित टीम में शामिल सभी सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed