{"_id":"59457adf4f1c1b096c8b4676","slug":"31497725663-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 विषयों में दाखिले के लिए 7 परीक्षा केन्द्रों पर 1767 छात्रों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 विषयों में दाखिले के लिए 7 परीक्षा केन्द्रों पर 1767 छात्रों ने दी परीक्षा
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 परीक्षा केंद्रों पर 1767 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
कुरुक्षेत्र (ब्यूरो)। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शनिवार को प्रदेश के 7 विश्वविद्यालयों में 3 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 1767 विद्यार्थियों ने 7 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी।
परीक्षा केंद्रों का विश्वविद्यालय के डीन परीक्षा प्रो. सीआर ड्रोलिया व परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने निरीक्षण किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि शनिवार को एमए इतिहास की परीक्षा 713 विद्यार्थियों ने यूआईईटी व यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर दी। एमए राजनीति शास्त्र की परीक्षा 762 विद्यार्थियों ने यूआईईटी व यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के केंद्रों पर दी व एमए लोक प्रशासन की परीक्षा 292 विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी कम्यूनिटी सेंटर में बने परीक्षा केंद्र में दी। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षाओं का पहला चरण पूरा हो गया हैै। दूसरे चरण में 19 जून को एमए भूगोल व एमएससी भूगोल की परीक्षा के लिए यूआईईटी व यूनिवर्सिटी कम्यूनिटी सेंटर और एमए जेएमसी, एमए मास कम्यूनिकेशन व एमएससी मास कम्यूनिकेशन की परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ एजुकेशन में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं व 20 जून को होने वाली एमए सोशियोलॉजी व एमए समाज कार्य, एमए साइकोलॉजी, एमए अप्लाइड साइकोलॉजी व एमएससी साइकोलॉजी के लिए यूनिवर्सिटी कम्यूनिटी सेंटर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।