फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   3100 school children recited the Gita together for one minute at 11 am.

Kurukshetra News: एक मिनट एक साथ 3100 स्कूली बच्चों ने 11 बजे किया गीता पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
3100 school children recited the Gita together for one minute at 11 am.
शाहाबाद। अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट करते सुभाष कलसाना। विज्ञप्ति
शाहाबाद। ऋषि मारकंडेश्वर मंदिर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह के चौथे दिन की शुरुआत गीता वैश्विक पाठ के साथ की गई। कार्यक्रम का आगाज भाजपा नेता सुभाष कलसाना, मुख्यातिथि डाॅ. आरएस घुम्मन, दीपक सिंघल व खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह व पार्षद ईशु सचदेवा ने दीप प्रज्वलन करके किया। इस दौरान 3100 स्कूली बच्चों ने ठीक 11 बजे एक मिनट एक साथ गीता पाठ किया और इसके बाद 12 बजे गीता के 18 श्लोकों का वैश्विक गीता पाठ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सतलुज एजुकेशन सोसाइटी के निदेशक डाॅ. आरएस घुम्मन ने कहा कि गीता एक पुस्तक नहीं बल्कि महाग्रंथ है, जीवन की हर समस्या का समाधान इसमें खोजा जा सकता है। गीता जीवन जीने की कला सिखाती है, विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों के अलावा गीता का अध्ययन कर उसमें दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। घुम्मन ने कहा कि बड़े गर्व की बात है कि क्षेत्र में पहली बार जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजन हुआ है। श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की धरती पर गीता का जो संदेश दिया था, उस पर अमल करते हुए मानव अपना जीवन व्यतीत कर रहा है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि दीपक सिंघल ने कहा कि युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य है, भविष्य तभी सुरक्षित रहेगा जब उनका वर्तमान सकारात्मक होगा और सकारात्मक विचारों व कार्यों के लिए उन्हें धर्म गीता का ज्ञान होना आवश्यक है। कार्यक्रम में शाहाबाद के मारकंडेश्वर मंदिर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में कुरुक्षेत्र केशव पार्क से वैश्विक गीता पाठ का सीधा प्रसारण किया गया और सभी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन भी सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पहली बार शाहबाद में गीता जयंती समारोह आयोजित किया है। शाहाबाद वासियों के लिए यह बड़े गौरव की बात है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह, संजीव सपड़ा, पार्षद ईशु सचदेवा, पंडित संजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सुपार्शव जैन व यादविंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed