फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   300 senior citizens received free medical treatment at health camps for the elderly

Kurukshetra News: वृद्ध सेवा स्वास्थ्य शिविरों में 300 वरिष्ठ नागरिकों को मिला निशुल्क इलाज

Fri, 23 Oct 2026 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Oct 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
300 senior citizens received free medical treatment at health camps for the elderly
कुरुक्षेत्र। जिला आयुष विभाग की ओर से जिले के आयुष संस्थानों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित वृद्ध सेवा स्वास्थ्य शिविरों में 300 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क इलाज और देखभाल की सुविधा मिली। प्रत्येक गुरुवार को आयोजित किए जा रहे इन शिविरों का उद्देश्य बुजुर्गों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में न जाना पड़े।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि शिविरों में आयुष डॉक्टरों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य मौसमी व पुरानी बीमारियों की जांच की जाती है। इसके बाद जरूरत के अनुसार निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां और व्यक्तिगत चिकित्सा परामर्श दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुजुर्गों को संतुलित आहार-विहार, ऋतुचर्या, दिनचर्या और नियमित योग व प्राणायाम के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed