फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   30 gram smack found, one arrested

30 ग्राम हेरोइन के साथ डेयरी संचालक काबू, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
30 gram smack found, one arrested
डेयरी की आड़ में नशीला पदार्थ बेचने का धंधा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को 30 ग्राम हेरोइन/स्मैक के साथ काबू किया। आरोपी बलदेव उर्फ चम्मा वासी खेड़ीब्राह्मणा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल के उपनिरीक्षक दलजीत सिंह, गुरदेव सिंह, अरविंद कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार की टीम गांव आलमपुर में गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि बलदेव सिंह डेयरी की आड़ में पिछले कई साल से नशीले पदार्थ बेचने का धंधा करता है। वह आज भी हेरोइन/स्मैक लेकर कुरुक्षेत्र से सलारपुर रोड से होता हुआ अपनी डेयरी में आ रहा है। टीम ने नाकाबंदी करके आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने शक के आधार पर काबू करके पूछताछ की तथा तलाशी ली। उसके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, 20 मार्च को 20 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ पकड़े गए आरोपी कुलदीप वासी जनसुई (अंबाला) की निशानदेही पर पुलिस ने अमन उर्फ वासु वासी दिना मंडी (अंबाला) को गिरफ्तार किया है। रिमांड के दौरान आरोपी कमलदीप ने कबूल किया था कि वह यह हेरोइन अमन से खरीद कर लाया था। पुलिस ने अदालत के आदेश पर अमन को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed