फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   280 seats vacant for BAMS, BHMS, Kurukshetra

हरियाणा: प्रदेश में बीएएमएस, बीएचएमएस की 280 सीटें रिक्त, नौ अप्रैल तक आवेदन का मौका

Sat, 02 Apr 2022 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2022 01:48 AM IST
सार

सीटें भरने के लिए चार अप्रैल से मॉप अप राउंड शुरू किया जाएगा। नौ अप्रैल तक आवेदन करने का मौका है और 13 को सीटों का अंतिम आवंटन होगा। 

विज्ञापन
280 seats vacant for BAMS, BHMS, Kurukshetra
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की इमारत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुरुक्षेत्र स्थित श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय सहित प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों में बीएएमएस और बीएचएमएस की 280 सीटें रिक्त हैं। अब इन सीटों को भरने के लिए आयुष विश्वविद्यालय की ओर से चार अप्रैल से मॉप अप राउंड शुरू किया जाएगा। इसके लिए आयुष विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। विद्यार्थी नौ अप्रैल तक विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर फार्म भर सकते हैं। सीटों का अंतिम आवंटन 13 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन


ड्राफ्ट एंड काउंसलिंग कमेटी के संयोजक डॉ. आशीष मेहता ने बताया कि बीएएमएस और बीएचएमएस में दो दौर की काउंसलिंग हो चुकी है, जिसके बाद 280 सीटें अभी खाली हैं। बताया कि कुल 13 महाविद्यालयों की कुल 888 में से 653 सीटें आयुष विश्वविद्यालय के अंतर्गत आती हैं। अभी तक 608 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला किया जा चुका है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीसरा राउंड चार अप्रैल से शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट, जिनके पास दिव्यांगता का प्रमाणपत्र नहीं है, वे विद्यार्थी चार अप्रैल को पीजीआईएमएस रोहतक से प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन, ऑनलाइन फीस जमा करने और संबंधित शिक्षण संस्थान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए 14 से 18 अप्रैल तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी सीटें खाली
श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल कुरुक्षेत्र में आठ, एमएसएम इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद खानपुर कलां में 13, श्री बाबा मस्तनाथ आयुर्वेदिक कॉलेज रोहतक में 12, फैकल्टी ऑफ इंडियन मेडिसिन सिस्टम एसजीटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम में 26, आयु ज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल सिरसा में 27, लाल बहादुर शास्त्री महिला आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल बिलासपुर यमुनानगर में 23, चौ. देवीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज जगाधरी में सात, गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज जींद में 16, नेशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एवं अस्पताल हिसार में 29, मुरारी लाल रसवासिया आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल चरखी दादरी में 14, गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल रोहतक में 20, श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज चंडीगढ़ में 37 और जेआर किशन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की 48 सीटें अभी खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed