फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   28 posters helped new workers understand the Sangh's 100-year journey.

Kurukshetra News: 28 पोस्टरों से नए कार्यकर्ताओं ने समझी संघ की 100 वर्षों की यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
28 posters helped new workers understand the Sangh's 100-year journey.
कुरुक्षेत्र।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रदर्शनी देखती महिलाएं। संवाद
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक मोहन भागवत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शिक्षाविदों के साथ ‘’समाज परिवर्तन और हम’’ विषय पर गोष्ठी करने पहुंचे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नए कार्यकर्ताओं को संघ की 100 वर्षों को दर्शाती प्रदर्शनी दिखाकर उन्हें संघ के बारे में समझाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में कार्यकर्ताओं ने न केवल संघ की विकास यात्रा को नजदीक से देखा बल्कि स्वदेशी और आयुर्वेदिक उत्पादों में भी रुचि दिखाई। प्रदर्शनी में 28 पोस्टरों के माध्यम से संघ वृक्ष की संकल्पना को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। इसमें संघ के संस्थापक डाॅ. केशव बलिराम हेडगेवार की ओर से बोए गए बीज से लेकर छठे संघचालक मोहन भागवत तक के सफर व संघ को वटवृक्ष बनने तक का सचित्र प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उनके दर्शन की अभिलाषा लिए हुए संघ से जुड़े नए व पुराने कार्यकर्ता संघ की पारंपरिक वेशभूषा गणवेश पहने हुए उनके स्वागत के लिए पहुंचे। संघ के कार्यकर्ताओं ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था संभाले रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ नए कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मोहन भागवत से मिलने की इच्छा जाहिर करते रहे। कुछ नए कार्यकर्ताओं ने बताया कि संघ चालक से मिलने का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं है लेकिन शायद गीता स्कूल में उनके साथ 10 मिनट की कक्षा हो सकती है लेकिन कार्यकर्ता उनसे नहीं मिल पाए। प्रदर्शनी में बताया कि पहले अब के शुरुआती प्राथमिक वर्ग अधिकारी ट्रेनिंग कैंप (ओटीसी) कहा जाता था, जो 1927 में पहली बार लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed