Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   28 buses diverted

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भेजीं 28 बसें, रूटों पर गहराया संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
28 buses diverted
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगाई गई रोडवेज बसें जो ब्रह्म सरोवर के समीप कार्यक्रम
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में रोडवेज की 28 बसें भेजने से शनिवार को स्थानीय बस सेवाएं प्रभावित रहीं। बसों की कमी के चलते कई रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नए बस अड्डे पर यात्री निर्धारित समय पर पहुंचने के बावजूद बसों के इंतजार में बैठे रहे। पर्याप्त बसें नहीं मिलने से कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। वहीं, जरूरी काम से जाने वाले लोगों को मजबूरी में निजी वाहनों और अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बसों की कमी का असर विशेष रूप से इस्माईलाबाद-झांसा, कैथल, शाहाबाद, लाडवा और बाबैन सहित कई रूटों पर देखने को मिला। बस अड्डे पर इंतजार कर रहे यात्री रवि, पीयूष, विक्रम, सतबीर, किशोर, नूतन, संजना और बीरमती ने बताया कि वे निर्धारित समय पर बस अड्डे पहुंच गए थे, लेकिन बसें उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्रियों के जरूरी काम प्रभावित हुए तो कुछ को समय पर पहुंचने के लिए निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों के लिए बसों की व्यवस्था करना जरूरी है, लेकिन इसके साथ आमजन की परिवहन सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। रूटों पर बसों की संख्या कम होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के आदेश पर भेजी गई थीं 28 बसें : पवन
यातायात प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए 28 बसों की व्यवस्था की गई थी। इसके चलते यात्रियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed