कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला में रोजगार मेला लगाया गया। इसमें व्यवसाय सीविंग टेक्नोलॉजी, कोपा, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, ड्राफ्ट्समैन सिविल तथा मैकेनिकल, एसओटी से लगभग 112 छात्राओं ने भाग लिया। मेले में जिला कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल, अंबाला की आईटीआई तथा नोनआईटीआई छात्राओं ने रुचि दिखाई।
प्रधानाचार्य देव किशन व शिक्षुता शाखा तथा प्लेसमेंट शैल के इंचार्ज जसवंत राय ने कहा कि मेले में हीरो मोटर्स कॉर्प धारूहेड़ा के एचआर सुखपाल यादव व उनकी टीम द्वारा कैंपस इंटरव्यू लिया गया तथा कंपनी के एचआर द्वारा मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिया गया। इस कंपनियों में मैसर्ज हीरो मोटर्स कॉर्प धारुहेड़ा ने 112 छात्राओं में से उसी समय 27 छात्राओं का रेगुलर जॉब व शिक्षुता के लिए चयन कर लिया गया। चयनित छात्रों को 12 अगस्त 2024 को कंपनी में ज्वाइनिंग दी जाएगी। छात्राओं ने जॉब फेयर में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी रुचि दिखाई। यह मेला चयनित छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर बनकर आया है।