फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   27 farmers from the district will go to Karnal for agricultural drone training.

Kurukshetra News: कृषि ड्रोन प्रशिक्षण के लिए जिला से करनाल जाएंगे 27 किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
27 farmers from the district will go to Karnal for agricultural drone training.
कुरुक्षेत्र। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ. सुरेंद्र मलिक ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा कृषि ड्रोन पायलट के प्रशिक्षण हेतु जिला के किसानों और बेरोजगार युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। आवेदक किसी एफपीओ अथवा सीएचसी का सदस्य होना चाहिए। डीडीए डाॅ. सुरेंद्र मलिक ने कहा कि जिले से 27 किसानों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण करनाल में दिया जाएगा। प्रशिक्षु को कोई फीस अथवा खर्च नहीं देना होगा। प्रशिक्षण पर जो भी खर्च होगा उसे कृषि विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। ट्रेनिंग की अवधि कुल आठ दिन होगी। सहायक कृषि अभियंता राजेश वर्मा ने बताया कि इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पर 19 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed