फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   2500 youth take oath against drug

राज्यपाल ने 2500 युवाओं को ऑनलाइन दिलाया नशा न करने का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
2500 youth take oath against drug
नशामुक्त समाज-अभियान कौशल का ट्रस्ट ने रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में लगभग 2500 युवक-युवतियों को जीवन में नशा न करने का संकल्प दिलाया। प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम में 18 जिलों के युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने बतौर मुख्यातिथि वीडियो कांफ्रेंसिंग से युवाओं संबोधित किया, जबकि मुख्य वक्ता मोहन लाल गंज (लखनऊ) के सांसद एवं ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक कौशल किशोर रहे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति सोमनाथ सचदेवा, ओलंपिक पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त एवं माउंट एवरेस्ट विजेता डॉ. आशा झाझड़िया विशिष्ट अतिथि थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि राज्यपाल का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि नशा मनुष्य को विनाश की ओर ले जाता है देश की तरक्की के लिए जरूरी है कि उसके नागरिक स्वस्थ हों और नशे से दूर रहें। युवा ही हमारी शक्ति है और भारत देश विश्व में सर्वाधिक युवा शक्ति का देश है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जिन शादियों और सामाजिक समारोह में शराब या अन्य नशे का स्टाल लगा हो उसका बहिष्कार करो।
विज्ञापन

सांसद कौशल किशोर ने कहा कि नशे को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए आरंभ किए गए इस राष्ट्रव्यापी अभियान में अब तक उन्होंने संसद व उनकी विधायक पत्नी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में आवाज उठाई और लखनऊ, फतेहपुर सीकरी, कानपुर, सहारनपुर सहित कई शहरों में सम्मेलन किए हैं। इसी कड़ी में 19 जून को सिरसा में 5000 युवाओं को नशा न करने का संकल्प दिलाया जाएगा। इसके बाद पंजाब, दिल्ली व हिमाचल प्रदेश में यह अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि युवा शौकिया तौर पर नशा शुरू करते हैं और धीरे-धीरे नशे की लत में फंस जाते हैं। याद रखो, नशे का दोषी कोई नहीं होता अपितु जो नशा करता है, वही होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। इस दौरान सूरजभान कटारिया, सुरेंद्रमाजरी, अहमदिया मुस्लिम जमात गुरदासपुर के अध्यक्ष शेख मुजाहिद अहमद शास्त्री और समाजसेवी धीरज गुलाटी मौजूद रहे। मंच का संचालन हरियाणवी कलाकार हरिकेश पपोसा और हिमांशु ठाकुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed