फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   250 students listened to PM Narendra Modi's online address in the Senate Hall.

Kurukshetra News: सीनेट हॉल में 250 विद्यार्थियों ने सुना पीएम नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
250 students listened to PM Narendra Modi's online address in the Senate Hall.
कुरुक्षेत्र। केयू में खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कुलपति प्रो सोमनान, अर्जुन अवार्डी दलेल स
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय खेल दिवस पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया डायलॉग कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और खेल भावना बढ़ाना था। सीनेट हॉल में करीब 250 विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन सुना।
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने कहा कि खेलो इंडिया देश की खेल प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर मंच है। यह युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा बढ़ाने के अवसर और सहयोग दे रहा है। उन्होंने बताया कि खेलों का महत्व केवल मैदान में जीत या पदक तक सीमित नहीं है। खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मोदी ने खेलों को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ा। उन्होंने युवाओं से इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। केयू के कुलसचिव लेफ्टिनेंट वीरेंद्र पाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्रसिद्ध खिलाड़ी गुरमेल कौर ने विद्यार्थियों के साथ अपने खेल जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने खेल के क्षेत्र में सफलता के लिए लगातार अभ्यास और प्रयास को जरूरी बताया। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित एवं केयू के पूर्व खेल निदेशक दलेल सिंह ने कहा कि देश में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल रहा है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। खिलाड़ियों को इन अवसरों का लाभ उठाकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed