फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   25 thousand prize crook of Bishnoi gang caught with weapons

Kurukshetra News: बिश्नोई गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश हथियारों संग काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
25 thousand prize crook of Bishnoi gang caught with weapons
कुरुक्षेत्र। अंबाला एसटीएफ टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे को शाहाबाद में जलेबी पुल के पास से हथियारों संग काबू किया है। टीम को उसके कब्जे से चार पिस्टल, दो कट्टे और 14 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान विक्की गर्ग उर्फ लाला निवासी शक्ति नगर (मानव चौक)के रूप में हुई है। वह कई मामलों में मोस्ट वांटेड है। उस पर अंबाला पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। विक्की को पुलिस ने अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अंबाला एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि मोस्टवांटेड विक्की गर्ग उर्फ लाला अवैध हथियारों के साथ ठोल की तरफ जाने वाले जलेबी पुल के नीचे अपने किसी साथी के इंतजार में खड़ा है। इस पर टीम ने छापामार कर पिठ्ठू बैग लेकर खड़े एक युवक को काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उससे चार पिस्टल और 14 कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कई राज्यों में मामले दर्ज
विक्की उर्फ लाला के खिलाफ अंबाला, कुरुक्षेत्र, दिल्ली, यूपी और पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अंबाला में आप नेता मक्खन सिंह लबाना से 50 लाख रुपये फिरौती मांगने और घर पर फायरिंग के मामले में विक्की को वांछित अपराधी घोषित कर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की उर्फ लाला को अदालत में पेश करके छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसे 30 मई को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से कई अन्य वारदात का खुलासा हो सकता है।

दीपेंद्र राणा, प्रभारी, अंबाला एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed