फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   25 students of Kurukshetra University selected in ICICI Bank

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का आईसीआईसीआई बैंक में चयन

Sun, 22 Feb 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 22 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
25 students of Kurukshetra University selected in ICICI Bank
कुरुक्षेत्र। चयनित विद्या​र्थियों को प्रोत्साहित करते ​शिक्षक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित आईसीआईसीआई बैंक में हुआ है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। चयनित विद्यार्थियों में कुमकुम जैन, यश सैनी, रितू यादव, भावना, अनुभव धीमान, साहिल शर्मा, दीक्षा अहलावत, मनदीप कौर, रवि, मोनिका ढिल्लो, मेघा गर्ग, रानी बरखोदिया, केशव खुराना, नैना, जसनप्रीत कौर, कोमल, तृशा शर्मा, पार्शदीप, हरजीत कौर, जसप्रीत कौर, अमन सिंह, मन्नत बेंस, हरचीत कौर, सृष्टि शर्मा और शिया शामिल हैं।कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कुवि प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता एवं रोजगार केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. मोहिंदर सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा के बाद 55 अभ्यर्थी अंतिम साक्षात्कार तक पहुंचे, जिनमें से 25 का चयन हुआ। चयनित विद्यार्थियों में आईआईएचएस के 10, यूआईईटी के आठ और आईएमएस के सात विद्यार्थी शामिल हैं। सभी को पांच लाख रुपए वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, केयूसीटीईआई के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. जसविंदर कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed