फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   2.5 lakh rupees defrauded in the name of job, also accused of threatening

Kurukshetra News: नौकरी के नाम पर ढाई लाख की ठगी, धमकी देने का भी आरोप

Sun, 26 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 26 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh rupees defrauded in the name of job, also accused of threatening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। कौशल रोजगार योजना के तहत नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का एक मामला सामने आया है। इस ठगी को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, डीजीपी व सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज करवाकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानेसर की न्यू लक्ष्मण कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने पिछले साढ़े तीन वर्षों से उनके बच्चों को नौकरी दिलाने के बहाने लाखों रुपये ठग लिए और पैसे मांगने पर धमकियां दीं।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी जितेंद्र ने खुद को मंत्री का पीए और सीएम विंडो से जुडे होने का दावा किया। उसने दो लोगों को नौकरी दिलाने के लिए ढाई लाख रुपये लिए, जिसमें डेढ़ लाख रुपये बैंक ट्रांजेक्शन और एक लाख रुपये नकद लिए। कुछ समय बाद आरोपी के परिजन ने सरकारी वकील की भर्ती के नाम पर 23 लाख रुपये की मांग की। पर उन्होंने मना कर दिया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को एससी-एसटी एक्ट में फंसाने और जेल भेजने की धमकियां भी दीं।
विज्ञापन

18 मार्च को बाजार में धमकी देने और 31 मार्च को डीएसपी कार्यालय में बयान दर्ज होने के बाद भी आरोपी सबूत पेश नहीं कर सका। शिकायतकर्ता ने मानसिक पीड़ा और दवा लेने की मजबूरी का जिक्र करते हुए आरोपी के खिलाफ बैंक लेन-देन और चेक बाउंस के आधार पर कानूनी कार्रवाई व निष्पक्ष जांच, ब्याज सहित राशि वापसी, सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed