फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   2332.60 crore rupees paid

Kurukshetra News: 2332.60 करोड़ रुपये का किया भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
2332.60 crore rupees paid
कुरुक्षेत्र। जिले के खरीद केंद्राें व मंडियों मेंं धान की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड एजेंसी की ओर से किया जा रहा है। इन दोनों एजेंसियों की ओर से 1 नवंबर देर सायं तक धान की फसल का 2332.60 करोड़ राशि का भुगतान कर दिया गया है जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 1861.10 करोड़ राशि व हैफेड की ओर से 471.50 करोड़ राशि का भुगतान किया गया है। इन दोनों एजेंसियों की ओर से 9,91,989 मीट्रिक टन धान की खरीद का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 31 अक्तूबर देर सायं तक इन दोनों एजेंसियों की ओर से 9,92,342 मीट्रिक टन धान की खरीद का कार्य पूरा कर लिया गया है जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग ने 792009 एमटी धान और हैफेड ने खरीदी 200333 एमटी धान का खरीद कार्य पूरा कर लिया है। इस सीजन में धान का 2389 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में धान की खरीद करने के लिए 22 खरीद केंद्र व मंडियां स्थापित की गई हैं। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की तरफ धान की खरीद का कार्य किया जा रहा है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से अजराना कला मंडी से 4679 एमटी, अमीन मंडी से 2925 एमटी, बाबैन मंडी से 38665 एमटी, भौर सैयदा से 4783 एमटी, चढुनी जाटान मंडी से 4572 एमटी, गुमथला गढू से 28008 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 57750 एमटी, झांसा मंडी से 20310 एमटी, थानेसर मंडी से 157760 एमटी, लाडवा मंडी से 110338 एमटी, गांव नलवी से 2831 एमटी, पिहोवा मंडी से 150792 एमटी, पिपली मंडी से 52348 एमटी, शाहबाद मंडी से 122256 एमटी, थाना से 4653 एमटी, ठोल मंडी से 29339 एमटी धान खरीदा गया है। इसके अलावा हैफेड की ओर से गांव बाबैन मंडी से 16348 एमटी, बारना मंडी से 1532 एमटी, बोधनी से 2300 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 46699 एमटी, कराह साहब से 4135 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी से 26593 एमटी, लाडवा मंडी से 34861 एमटी, लुखी से 1334 एमटी, मलिकपुर से 4112 एमटी, नीमवाला से 1055 एमटी, पिहोवा मंडी से 46625 एमटी, पिपली मंडी से 722 एमटी धान खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed