फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   23314 students reached Chandigarh from Kurukshetra in 592 buses

Kurukshetra News: 23314 परीक्षार्थी कुरुक्षेत्र से 592 बसों में चंडीगढ़ पहुंचे

Mon, 28 Jul 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 28 Jul 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
23314 students reached Chandigarh from Kurukshetra in 592 buses
कुरुक्षेत्र। सीईटी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने बेहतरीन प्रबंधन व्यवस्था की गई। 592 बसों के माध्यम से 23,314 परीक्षार्थियों को चंडीगढ़ पहुंचाया और वापस लाया गया। 25 जुलाई की शाम से शुरू हुई यह परिवहन सुविधा तीन दिन तक लगातार संचालित रही।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कुरुक्षेत्र, पिहोवा, थानेसर, लाडवा, शाहाबाद, बाबैन, मथाना, पिपली, इस्माइलाबाद और झांसा जैसे कुल 10 स्थानों से बसों को रवाना किया गया। हर जगह हेल्प डेस्क लगाए गए, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर सही मार्गदर्शन मिल सके।
विज्ञापन

प्रशासन ने रोडवेज विभाग और आरटीए की मदद से एडवांस बुकिंग, बसों की संख्या निर्धारण, रूट प्लानिंग और स्थान चयन का कार्य पहले ही तय कर लिया था। यह पूरी व्यवस्था 25 जुलाई की शाम से सक्रिय कर दी गई थी। जो बसें परीक्षार्थियों को लेकर चंडीगढ़ गईं, वही उन्हें परीक्षा समाप्ति के बाद सुरक्षित रूप से वापस भी लेकर आईं। उपायुक्त ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार परीक्षा की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed