Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   23 families received approval letters under the Pradhan

Kurukshetra News: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 23 परिवारों को मिले स्वीकृति पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
23 families received approval letters under the Pradhan
शाहाबाद। नगरपालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 23 पात्र परिवारों को मकान निर्माण के लिए ग्रांट राशि से संबंधित स्वीकृति पत्र (एलओआई) ई वितरित किए गए। राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना और नगरपालिका प्रधान डॉ. गुलशन क्वात्रा ने लाभार्थियों को एलओआई सौंपे।
विज्ञापन

चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता देकर उनके अपने घर का सपना साकार किया जा रहा है। डॉ. गुलशन क्वात्रा ने कहा कि नगरपालिका का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव बांबूल सिंह ने बताया कि लाभार्थियों को करीब ढाई लाख रुपये की राशि तीन किश्तों में मिलेगी। पहली और दूसरी किश्त एक-एक लाख रुपये तथा तीसरी किश्त 50 हजार रुपये की होगी। इस अवसर पर ब्लॉक समिति प्रधान तरसेम सिंह, पार्षद नीरज मट्टू, अमृत लाल, अधिवक्ता मनदीप रावा, पूर्व पार्षद बलदेव राज सेठी और सुरेंद्र बत्तरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed