{"_id":"69485b42bd614420770f01e5","slug":"223-farmers-registered-for-unique-id-kurukshetra-news-c-18-1-knl1010-806247-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 223 किसानों ने यूनिक आईडी के लिए करवाया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 223 किसानों ने यूनिक आईडी के लिए करवाया पंजीकरण
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जिला के किसानों को एग्री स्टैक योजना के तहत यूनिक आईडी दी जाएगी। इस यूनिक आईडी के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग की तरफ से लगाए गए विशेष शिविर में 223 किसानों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है।
उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन की तरफ से अलग-अलग जगहों पर 12 शिविर लगाए जाएंगे। यह रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण प्रक्रिया के जरिए होगा, जिससे प्रत्येक किसान के लिए एक यूनिक फार्म आईडी बनाई जाएगी, ताकि किसानों की सटीक और पारदर्शी डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की कृषि स्टैक पंजीकरण योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
जिले की छह तहसीलों के 12 गांवों में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें थानेसर तहसील के गांव खानपुर कोलियां, शादीपुर, लाडवा तहसील के गांव बहलोलपुर, बरौंदा, बाबैन तहसील के गांव रामपुरा, मंगोली जाटान, इस्माईलाबाद तहसील के गांव झांसा, भूस्थला, पिहोवा तहसील के गांव सिंहपुरा, मुकिमपुरा, शाहबाद तहसील के गांव राम नगर और चनारथल शामिल है।