फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   2,220 students in Kurukshetra have registered for the NMMS examination.

Kurukshetra News: एनएमएमएस परीक्षा के लिए कुरुक्षेत्र में 2220 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
2,220 students in Kurukshetra have registered for the NMMS examination.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा के लिए आठवीं कक्षा के करीब 2220 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। यह परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित होगी। इसमें सफल होने वाले विद्यार्थियों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक हर महीने एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में सहायता करना है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर को शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। परीक्षा प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो भाग होंगे: मानसिक योग्यता और शैक्षिक योग्यता। दोनों भागों में 90-90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक भाग के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। शैक्षिक योग्यता वाले भाग में विज्ञान के 35, गणित के 20 और सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न शामिल होंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा और गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
विज्ञापन


पात्रता मानदंड
परीक्षा में हरियाणा के सरकारी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए सातवीं कक्षा सरकारी या अनुदान प्राप्त विद्यालय से कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। विद्यार्थी के माता-पिता की सालाना आय सभी स्रोतों से 3.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। निजी, केंद्रीय, जवाहर नवोदय और अन्य आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण और आगे की प्रक्रिया
अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 20 फीसदी, बीसीए के लिए 16 फीसदी और बीसीबी के लिए 11 फीसदी आरक्षण निर्धारित है। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए तीन फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। गणित विशेषज्ञ संजय कौशिक ने बताया कि परीक्षा में मानसिक योग्यता के 90 प्रश्न तर्क, विश्लेषण और संश्लेषण क्षमता से जुड़े होंगे। चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर भी आवेदन करना होगा। यह पोर्टल जून-जुलाई 2027 में खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed