फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   22 year old boy murder in Kurukshetra

Haryana Crime: सिरसला रोड पर दिल दहला देने वाली घटना, 22 वर्षीय युवक की बदमाशों ने की चाकू मारकर हत्या

Sun, 28 Sep 2025 09:40 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 09:40 AM IST
सार

डेरा सिरसला रोड पर सकाइट कॉलेज के पास एक सनसनीखेज घटना में तीन बाइक सवार हमलावरों ने 22 वर्षीय प्रिंस की चाकू मारकर हत्या कर दी। प्रिंस अपने छोटे भाई पारस के साथ बाइक पर काम से घर लौट रहा था।

विज्ञापन
22 year old boy murder in Kurukshetra
प्रिंस, मृतक युवक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शनिवार रात करीब 9 बजे रतन डेरा सिरसला रोड पर सकाइट कॉलेज के पास एक सनसनीखेज घटना में तीन बाइक सवार हमलावरों ने 22 वर्षीय प्रिंस की चाकू मारकर हत्या कर दी। प्रिंस अपने छोटे भाई पारस के साथ बाइक पर काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से हमलावरों ने उनकी बाइक को घेर लिया। पारस, जो बाइक पर पीछे बैठा था, सिरसला की ओर भाग निकला, जबकि प्रिंस बाइक से गिर गया। 

विज्ञापन


हमलावरों ने चाकू से किया हमला 
हमलावरों ने उसे घेरकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल प्रिंस को निजी कार में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रिंस की मां अपने घायल बेटे पारस के गले लगकर प्रिंस को एक बार देखने की जिद करती रही, लेकिन परिजन उन्हें समझा-बुझाकर घर ले गए। प्रिंस शादीपुर शहीदा डेरे का निवासी था और बिरला मंदिर के पास एक गारमेंट की दुकान पर काम करता था।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस को दी गई शिकायत में पारस ने बताया कि हमलावर तीन बाइकों पर सवार थे, जिनमें से दो को वह पहचानता है। उन्होंने बस्ती के रहने वाले मनीष और अंकित पर हमले का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके से मृतक की बाइक, बैग, एक जूता और एक चप्पल बरामद की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

थाना सदर प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल पारस के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा हमलावरों की पहचान जल्द की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



ये भी पढ़ें: Haryana Crime: दो साल के मासूम की पिता ने की हत्या, दीवार से पटका सिर, फिर खुद पर कुल्हाड़ी से किया वार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed