फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   22 new rain water harvesting plants are being prepared, 10 are already operational

Kurukshetra News: 22 नए रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट हो रहे तैयार, 10 पहले से संचालित

Sat, 06 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 06 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
22 new rain water harvesting plants are being prepared, 10 are already operational
कुरुक्षेत्र। कुवि के पर्यावरण संस्थान के पास  निर्माणाधीन रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण और जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए परिसर में 22 नए रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट तैयार करवाए हैं। इनमें से कुछ पर काम तेजी से चल रहा है और इन्हें जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले से संचालित 10 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगातार अच्छे परिणाम दे रहे हैं। ये जानकारी एक्सईन पंकज कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि कि तैयार हो रहे ये नए प्लांट वर्षा के पानी को भूमिगत जल स्तर में पुनः प्रवाहित करेंगे, जिससे आने वाले समय में पेयजल और सिंचाई दोनों में राहत मिलेगी। तेजी से बदलते जलवायु परिस्थितियों में वर्षा जल संरक्षण ही भविष्य को सुरक्षित करने का सबसे प्रभावी उपाय है। इस दिशा में रेन वाटर हार्वेस्टिंग तकनीक एक सशक्त कदम साबित होगी। इससे न केवल छात्रों और कर्मचारियों को लाभ मिलेगा बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी जल स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


परिसर में चलाए जा रहे 10 रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट्स ने पिछले वर्षों में अच्छे नतीजे दिए हैं। इनसे भूमिगत जल स्तर में सुधार हुआ है और हरियाली को बनाए रखने में भी मदद मिली है। अब 22 नए प्लांट्स जुड़ने से विश्वविद्यालय शैक्षणिक संस्थानों में एक मिसाल कायम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय द्वारा किया गया यह प्रयास न सिर्फ संस्थान को जल संकट से उबारने में मदद करेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को जल संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी देगा।


बॉक्स
22 रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट्स जल्द ही बनकर होंगे तैयार
एक्सईन पंकज कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में बनाए जा रहे 22 रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट्स जल्द ही बनकर तैयार होंगे। परिसर में जलभराव की समस्या सामने आती थी। ऐसे में यह पहल न सिर्फ जलभराव से निजात दिलाएगी बल्कि जल संरक्षण की मुहिम को भी नया बल देगी। 10 प्लांट्स पहले से संचालित है, जिनके अच्छे परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed