फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   22 lakh rupee fraud for two youth to send australia

स्टडी बेस पर आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दो युवकों से ठगे साढ़े 22 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
22 lakh rupee fraud for two youth to send  australia
दो युवकों को स्टडी बेस पर आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक दंपत्ति सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ठसका अली निवासी सतविंद्र ने कहा कि उसका भाई सुखविंद्र पढ़ाई करने के लिए विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान गत वर्ष उसकी मुलाकात रविंद्र, विशाल मान निवासी सिरसमा, दंपत्ति सलोनी सलूजा, रामेंद्र सलूजा, परमिंद्र, रमन सलूजा निवासी लुधियाना से हुई थी। उक्त लोगों ने उसके भाई को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर उससे साढ़े 12 लाख रुपये ले लिये। कई माह बाद भी आरोपियों ने उसके भाई को आस्ट्रेलिया नहीं भेजा। दूसरे मामले में गांव बेरथली के रहने वाले राजेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी पत्नी के साथ स्टडी बेस पर आस्ट्रेलिया जाना चाहते थे। उसकी मुलाकात भी उपरोक्त लोग में से रविंद्र, विशाल मान, दंपत्ति सलोनी सलूजा, रामेंद्र से हुई थी। इन लोगों ने उन्हें भी स्टडी बेस पर आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े 17 लाख रुपये लिए थे। लेकिन उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। हालांकि कई बार चक्कर काटने के बाद इन लोगों ने उनके साढ़े सात लाख रुपये वापिस कर दिए, लेकिय बकाया रकम वापिस नहीं की। पुलिस ने दोनों मामलों में उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed