फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सरकार प्रदेश में औद्योगिकरण को बढ़ावा देकर प्रदेश के बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के प्रति कृतसंकल्प : विपुल

सरकार प्रदेश में औद्योगिकरण को बढ़ावा देकर प्रदेश के बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के प्रति कृतसंकल्प : विपुल

Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
सरकार प्रदेश में औद्योगिकरण को बढ़ावा देकर प्रदेश के बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के प्रति कृतसंकल्प : विपुल

विज्ञापन
फोटो नंबर- 38

सूबे को चार औद्योगिक जोन में बांटेगी सरकार
- पिछड़े क्षेत्रों में उद्योग लगाने पर मिलेगी भारी रियायत
- उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने बहलोलपुर में आईटीआई का किया शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। प्रदेश उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार प्रदेश को औद्यौगिक दृष्टि से चार जोन में बांटकर उनमें लगने वाले उद्योगों को टैक्स में भारी रियायत देगी। जिससे कि प्रदेश में ज्यादा निवेश हो सके और युवाओं को ज्यादा नौकरियां मिल सके। उन्होंने कहाकि मनोहर लाल सरकार ने चार वर्षों में रोजगार व जनकल्याण के जो कार्य किए हैं, उतना पिछले 48 वर्षों में नहीं किया गया।

बुधवार को बहलोलपुर में राजकीय आईटीआई के भवन का शिलान्यास करने के मौके पर उन्होंने ये विचार रखे। अब आईटीआई पास व्यक्ति भी कंपनी में केवल मजदूर न रहकर शीर्ष पद तक तरक्की पा सकेगा,ताकि उसका स मान व आर्थिक स्तर बढ़ सके। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले व माता सावित्रीबाई फूले ने देश में शिक्षा की अलख जगाई थी और बहलोलपुर में उनके नाम पर आईटीआई बनने से उन्हें यह सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इस अवसर पर सैनी समाज सभा कुरूक्षेत्र ने विपुल गोयल को सैनी समाज की ओर महात्मा ज्योतिबा फूले का चित्र एवं शाल देकर व विधायक डॉ. पवन सैनी ने रामचरित मानस भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, पूर्व सांसद गुरदयाल सिंह, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, सचिव कौशल सैनी, सुभाष धुराला, डिपंल सैनी, साधु सिंह गुढा, मेघराज सैनी, राहुल शर्मा छलौंदी, जिले सिंह, सरपंच अनूज कुमार, सूर्या सैनी, मलकीत सैनी, शिव अरोड़ा के अलावा अनेक गण्यमान्य लो मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed