{"_id":"5b7c66c542c79246675309c6","slug":"21534879429-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही चरमराने लगी शहर की सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ही चरमराने लगी शहर की सफाई व्यवस्था
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 32,33
पहले दिन ही चरमराने लगी शहर की सफाई व्यवस्था
- मथाना में डंपिंग पॉइंट बंद किए जाने से कई क्षेत्रों में नहीं पहुंचे कचरा उठाने वाले डंपर
- दो डंपर कचरा लेकर पॉइंट पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने लौटाए बैरंग, कचरे से भरे खड़े रहे 81 डंपर
- शहर से हर रोज निकलता है करीब 70 टन कचरा, नगर परिषद प्रशासन से फूलने लगीं सांसें
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव मथाना स्थित डंपिंग पॉइंट पर कचरा डालने से रोके जाने के पहले दिन ही शहर में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। घर-घर से कचरा उठाने के लिए नगर परिषद द्वारा लगाए गए 81 डंपर आदेशों की प्रतीक्षा में दिन भर ब्रह्मसरोवर किनारे लगाए गए। कई इलाकों में कचरा उठाने वाले डंपर पहुंचे ही नहीं। दर्जन भर ग्रामीण डंपिंग पॉइंट पर पहरा लगाए बैठे रहे। इसी बीच मथाना में डंपिंग पॉइंट पर कचरा डालने पहुंचे दो डंपर ग्रामीणों ने लौटा दिए।
ग्रामीण गांव से डंपिंग पॉइंट हटाने के लिए भाकियू के नेतृत्व में धरने पर बैठे थे। सोमवार को एडीसी ने गांव में कचरा डंप न करने का आश्वासन दिया था। कचरा डालने को लेकर दिन भर अधिकारी बैठक करते रहे तो नगर परिषद ने एग्रीमेंट पूरा होने तक उक्त पॉइंट पर ही कचरा डाले जाने का भी दावा किया। शहर का कचरा अधिकारियों के लिए गले की फांस बन गया। शहर से हर रोज करीब 70 टन कचरा निकलता है, जो मथाना बनाए गए पॉइंट पर डाला जा रहा था।
अतिरिक्त उपायुक्त के इस आश्वासन के बाद नगर परिषद के अधिकारियों में भी खलबली सी मच गई तो सोमवार को कचरा लेकर गए दो डंपरों को पॉइंट पर पहरा दे रहे लोगों ने बैरंग लौटा दिया, जिसके बाद घर-घर से कचरा एकत्रित करने के उपरांत सभी डंपर कचरे सहित ब्रह्मसरोवर किनारे ही खड़े रहे। उधर डंपर खाली न होने के चलते अनेकों क्षेत्रों में घर-घर से कचरा लेने के लिए भी डंपर नहीं पहुंच पाए। उधर इस संबंध में एडीसी अनिश यादव से प्रयास के बावजूद भी संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
कचरे को लेकर नगर परिषद व ग्रामीण आमने-सामने
कचरा डालने को लेकर डंपिंग पॉइंट विवाद से नगर परिषद व ग्रामीण आमने-सामने आ गए हैं। वहीं ग्राम पंचायत भी इस पॉइंट को अभी चालू रखने के पक्ष में है। नगर परिषद अभी जहां इसी पॉइंट पर ही कचरा डालने का दावा कर रही है वहीं इसका विरोध कर रहे लोगों ने यहां पहरा बैठा दिया है। पॉइंट पर जाने के लिए डंपरों का रास्ता भी बंद कर दिया है।
दो वर्ष व खदान भरने तक का है एग्रीमेंट : तेजपाल
गांव की सरपंच के पति तेजपाल का कहना है कि तत्कालीन डीसी के पत्र अनुसार नगर परिषद व ग्राम पंचायत का डंपिंग पॉइंट को लेकर दो वर्ष व खदान भरने तक के लिए एग्रीमेंट हुआ था। यह एग्रीमेंट 23 सितंबर को पूरा होना था जबकि खदान अभी 75 फीसदी तक ही भर पाया है। पांच एकड़ इस क्षेत्र में गहरे खदान थे, जिनके भरने पर एग्रीमेंट अनुसार प्रशासन को तीन फुट मिट्टी भरनी है। उसके बाद इस जमीन पर कोई भी प्रोजेक्ट बनाया जा सकेगा। यह गांव के ही हित में होगा।
एग्रीमेंट पूरा होने तक यहीं डाला जाएगा कचरा : ईओ
एडीसी की ओर से मथाना डंपिंग पॉइंट बंद किए जाने को लेकर कोई लिखित आदेश जारी नहीं किए हैं। ग्राम पंचायत के साथ नगर परिषद का एग्रीमेंट हुआ है, जो अभी पूरा नहीं हुआ। इसके पूरा होने तक कचरा यहीं पर डाला जाएगा।
-बीएन भारती, ईओ, नगर परिषद
किसी भी स्तर पर नहीं पड़ने दिया जाएगा कचरा : प्रवीण
एडीसी ने सोमवार को भाकियू प्रतिनिधिमंडल व ग्रामीणों के साथ बैठक में स्पष्ट आश्वस्त किया था कि अभी से ही वहां कचरा नहीं डाला जाएगा। अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए जाएंगे। यहीं नहीं उन्होंने एग्रीमेंट में नियमों को दरकिनार किए जाने व पेड़ काटे जाने तथा खोदी गई मिट्टी के मामले की भी जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया था। अब हम किसी भी स्तर पर यहां कचरा नहीं डालने देंगे। मंगलवार को भी दो डंपरों को बैरंग लौटा दिया तो दर्जन भर लोग अब यहां लगातार पहरा दे रहे हैं।
-प्रवीण मथाना, प्रदेश महासचिव, भाकियू