{"_id":"5a70bbf24f1c1bd34b8b5e39","slug":"21517337586-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा एवं समाजहित कार्य करने वाले व्यक्तित्व से युवा लें प्रेरणा : पवन सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा एवं समाजहित कार्य करने वाले व्यक्तित्व से युवा लें प्रेरणा : पवन सैनी
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा एवं समाजहित कार्य करने वाले व्यक्तित्व से युवा लें प्रेरणा : पवन सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गीता स्कूल में शिक्षक रमेश शास्त्री को समाजसेवी कार्यों और दस बार से अधिक रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में रक्तदाता सम्मान समारोह के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर और लाडवा हलके के विधायक पवन सैनी ने विशेष सराहना पत्र प्रदान किया। विधायक सैनी ने खासतौर पर युवाओं को संदेश दिया कि उन्हें ऐसे व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो शिक्षा के साथ-साथ समाज में अन्य हितकारी कार्य भी बड़े जोश से करते हैं।
गौरतलब है कि रमेश शास्त्री पिछले 18 वर्ष से कुरुक्षेत्र रेलवे रोड स्थित गीता स्कूल में हिंदी शिक्षक हैं। शिक्षा, शिक्षक और समाजसेवा कार्यों में नेक नीयत को देखते हुए हरियाणा एडिट स्कूल एसोसिएशन ने उन्हें प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा शास्त्री ब्राह्मण धर्मशाला और छात्रावास कुरुक्षेत्र के उपप्रधान भी रह चुके हैं। फिलहाल वे अपने गांव घराड़सी के बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहन दे रहे हैं। उन्हें गांव में शिव वालीबॉल शूटिंग क्लब का संयोजक भी बनाया गया है। अतिथियों से विशेष सराहना पत्र एवं सम्मान पाने वाले शिक्षक रमेश शास्त्री ने कहा कि युवाओं को अभी से अपने लिए एक प्लेटफार्म सेट करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल तथा समाजसेवी कार्यों में उम्दा भागीदारी निभानी चाहिए। नेक नीयत से अपने लक्ष्य के प्रति प्रयत्नशील बालक या व्यकित एक दिन चमकता जरूर है।