फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   किसान मजदूरों के हक की बात के साथ शक्तिपरीक्षण कर गए सुर्जेवाला

किसान मजदूरों के हक की बात के साथ शक्तिपरीक्षण कर गए सुर्जेवाला

Sat, 22 Jul 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
किसान मजदूरों के हक की बात के साथ शक्तिपरीक्षण कर गए सुर्जेवाला
किसान-मजदूरों की आवाज उठाकर सुरजेवाला ने किया शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन

हुड्डा के बाद सुरजेवाला के कार्यक्रम में भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तंवर का फोटो गायब
-जून में हुड्डा और जुलाई में सुरजेवाला में दिखे कांग्रेसियों को अर्जुन
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जून में किसान महापंचायत के बाद शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला किसान व मजदूर बचाओ धरने में जहां एक तरफ शक्ति प्रदर्शन किया वहीं भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का शंखनाद किया। जून में कांग्रेस के एक धड़े को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो और जुलाई में दूसरे धड़े को सुरजेवाला में पार्टी के अर्जुन की छवि दिखाई दी। दोनों जनसभाओं में धड़ेबाजी के साथ कई मामलों में समानता और मिशन 2019 के तहत हरियाणा की सत्ता पर काबिज होने की हसरतें साफ नजर आईं।
पार्टी के दोनों नेताओं की सभाओं में जो खास समानता दिखी वह यह थी कि हुड्डा की तरह सुरजेवाला के समर्थक अपने संबोधन में लगातार उन्हें पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार ही नहीं, बल्कि भावी मुख्यमंत्री बताते रहे। इसके अलावा मंच से लेकर बाहर तक लगे पोस्टरों में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर गायब दिखे। हुड्डा की जनसभा में जहां कई मौजूदा विधायक और सांसद और पुराने खांटी बुजुर्ग कांग्रेसी नेता दिखे थे, वहीं सुरजेवाला की जनसभा में सिर्फ एक वही विधायक थे। सुरजेवाला की जनसभा में मंच पर मौजूद ज्यादातर युवा चेहरे और कुछेक पूर्व विधायक भी नजर आए।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के इन बड़े कांग्रेसी चेहरों ने अपनाई दूरी
वर्ष 2014 में थानेसर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान प्रदेश महासचिव पवन गर्ग, पिहोवा से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, मनदीप चट्ठा, पूर्व सांसद ईश्वर सिंह, लाडवा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, मौजूदा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर के चहेते एवं जिला कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विशाल सिंगला और मेवा सिंह के अलावा ऐसे कई पुराने कांग्रेसी चेहरे हैं, जिन्होंने सुरजेवाला के कार्यक्रम से दूरी अपनाई। यहां बता दें कि जून में हुड्डा के कार्यक्रम में पूर्व सांसद ईश्वर सिंह और सिंगला के अलावा अन्य सभी कांग्रेसी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फी-सुल्फी बंद करो ये मोदी का काम....
कार्यक्रम के दौरान कई युवा कार्यकर्ता सुरजेवाला के साथ सेल्फी लेते नजर आए। यह सिलसिला कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी के दौरान जारी रहा, लेकिन जब वह संबोधन के लिए माइक तक पहुंचे तो इस बीच भी कई कार्यकर्ता उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए। सुरजेवाला के तीन घंटे देरी से पहुंचने के कारण प्रोग्राम लंबा खिंच चुका था, इस बीच मंच संचालन कर रहे एक कार्यकर्ता ने कहा कि सेल्फी-सुल्फी बंद करो ये मोदी का काम है।


‘गीता की भूमि पर मैं वचन और वायदा करता हूं’
वर्ष 2014 चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी की ओर से कुरुक्षेत्र में किये गए वायदे को भूलने की बात याद कराने के साथ सुरजेवाला ने कहा कि ‘मैं गीता की भूमि पर वचन और वायदा करता हूं कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर किसान मजदूरों का कर्जा माफ किया जाएगा’। उन्होंने कहा कि मोदी ने सिर्फ कुरुक्षेत्र ही नहीं, बल्कि भारत के सभी राज्यों में किसानों की फसल के लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत मुनाफा देने की बात कही थी और भाजपा के घोषणा पत्र पृष्ठ 44 पर भी इसका जिक्र है, लेकिन वह अपने वचन को मोदी की तरह नहीं भूलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed