{"_id":"597248074f1c1b47458b4850","slug":"21500661767-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग को रोकने के लिए एनआईडी अपनाएंगा जीरो टोलरेंस पॉलिसी: व्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैगिंग को रोकने के लिए एनआईडी अपनाएंगा जीरो टोलरेंस पॉलिसी: व्यास
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
रैगिंग का प्रयास भी किया तो संस्थान से छुट्टी
रैगिंग को रोकने के लिए एनआईडी अपनाएगा जीरो टोलरेंस पॉलिसी: व्यास
-एनआईडी के निदेशक ने रैगिंग रोकने के लिए गठित की कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) अहमदाबाद के निदेशक डॉ. प्रद्युमना व्यास ने कहा कि एनआईडी में रैगिंग रोकने के लिए जीरो टोलरेंस पॉलिसी अपनाई जाएगी। जिस भी विद्यार्थी ने अपने जूनियर की रैगिंग करने का प्रयास भी किया तो उसकी संस्थान से छुट्टी कर दी जाएगी। इतना ही नहीं रैगिंग को रोकने के लिए एनआईडी में एक कमेटी का गठन भी किया गया है।
वे शुक्रवार को एनआईडी के सभागार में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर आयोजित एक कार्यशाला में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले एनआईडी के निदेशक डॉ. प्रद्युमना व्यास, रजिस्ट्रार धर्मबीर सिंह, संस्थान के ओएसडी प्रो. डीएस कपूर ने दीप शिखा प्रज्ज्वलित कर नए शैक्षिणक सत्र की कार्यशाला की शुरुआत की। व्यास ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को संस्कृति और परंपरा पर अपना फोकस रखना होगा, जो विद्यार्थी मानवीय मूल्यों की धरोहर को संभाल कर रखेगा, वह विद्यार्थी निश्चित रूप से हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति करेगा।
रजिस्ट्रार धर्मबीर सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस संस्थान का देश में अपनी एक पहचान है। इस संस्थान में विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और तमाम प्रकार की उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। संस्थान के ओएसडी प्रो. डीएस कपूर ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि इस नए शैक्षणिक सत्र में फाउंडेशन कोर्स में देश के विभिन्न राज्यों से 60 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इस मौके पर नीलिमा हासिजा, ममता गौतम, सफूद्दीन साफरी, प्रशासनिक अधिकारी प्रेम चंद, राजेश शर्मा, राजीव आदि रहे।