फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सिविल अस्पताल में युवक ने रेडियोलोजिस्ट को पीटा

सिविल अस्पताल में युवक ने रेडियोलोजिस्ट को पीटा

Fri, 14 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में युवक ने रेडियोलोजिस्ट को पीटा
सिविल अस्पताल में युवक ने रेडियोलॉजिस्ट को पीटा
विज्ञापन

- कर्मचारियों ने किया सरकार व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। सिविल अस्पताल में महिला मरीज के साथ आए एक युवक ने अस्पताल के कर्मचारी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इससे आक्रोशित होकर अस्पताल के कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया और सुरक्षा की मांग को लेकर सरकार व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
दोपहर के समय डॉक्टर ने एक महिला को एक्सरे करवाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट के पास भेजा। वहां पर रेडियोलॉजिस्ट ने एक्सरे करने के बाद महिला को रिपोर्ट के लिए कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा। इस पर महिला के साथ आया युवक भड़क गया और रेडियोलॉजिस्ट से साथ गाली-गलौच करने लगा। जब उक्त कर्मचारी ने इसका विरोध किया तो युवक ने मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर जब अस्पताल के कर्मचारी एकत्र हुए तो उन्होंने युवक को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से आक्रोशित अस्पताल के कर्मचारी भड़क उठे और कामकाज बंद कर सुरक्षा की मांग को लेकर सरकार व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं कर्मचारियों के कामकाज ठप कर देने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। अधिकारियों के आश्वासन के ही अस्पताल में कामकाज दोबारा शुरू हो सका तो वहीं आरोपी युवक ने रेडियोलोजिस्ट से माफी मांग कर अपना पिंड छुड़वाया।
विज्ञापन


अस्पताल में नहीं कोई सुरक्षा गार्ड
कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल में कोई सुरक्षा गार्ड नही है। इसके चलते पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है। अस्पताल प्रशासन ने उन घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया गया और आज फिर ये घटना हो गई। कर्मचारियों ने बताया कि महिला स्टाफ को सबसे ज्यादा मुश्किल का सामना करना पड़ता है और रात के समय यह खतरा और भी बढ़ जाता है। रात में ड्यूटी पर तैनात महिला स्टाफ की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। कर्मचारियों की मांग है कि अस्पताल में कर्मचारियों की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed