फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   213 posts vacant at Roadways workshop; buses falling into disrepair.

Kurukshetra News: रोडवेज वर्कशॉप में 213 पद रिक्त, खटारा हो रहीं हैं बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
213 posts vacant at Roadways workshop; buses falling into disrepair.
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे की कर्मशाला में रिपेयर की इंतजार में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर रोडवेज वर्कशॉप कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। कुल 266 स्वीकृत पदों में से 213 पद वर्तमान में रिक्त पड़े हैं। इस कारण बसों की समय पर मरम्मत और देखरेख संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कर्मचारियों की कमी रोडवेज प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। अधिकारी स्टाफ आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि रखरखाव कार्य समय पर पूरे हो सकें। कर्मशाला में विभिन्न वर्गों के कारीगरों के पद खाली पड़े हैं। इन पदों को भरने में गंभीरता नहीं बरती जा रही है। रिक्त पदों में मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन और बैटरी अटेंडेंट शामिल हैं।
विज्ञापन

कारपेंटर, ब्लैक स्मिथ, वेल्डर और पेंटर के पद भी खाली हैं। अपहोल्स्टर, टर्नर, टायरमैन और रेडियेटर रिपेयरर की भी कमी है। कुशल, अर्धकुशल, अकुशल और सुपरवाइजर स्टाफ के भी बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। समय पर मरम्मत न होने से बसें बीच सफर में खराब हो रही हैं और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed