फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   21 teachers honored with Nation Builder Award

Kurukshetra News: नेशन बिल्डर अवार्ड से 21 शिक्षक सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
21 teachers honored with Nation Builder Award
लाडवा। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी, रोट्रैक्ट व इनरव्हील क्लब की तरफ से विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लाडवा व आसपास के क्षेत्र के 21 प्रतिभाशाली शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ये सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के करीब दो हजार अध्यापकों में से चुने गए। समारोह में बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 12 स्कूलों के बच्चों ने कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में शिक्षक की महत्ता, भारत में साक्षरता व बुजुर्गों के प्रति हमारी जिम्मेदारी शीर्षकों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में जिला पार्षद जसबीर पंजेटा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन




प्रोजेक्ट चेयरमैन संजीव जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवाला रामकुंडी में आयोजित इस समारोह में प्रधान नरेश गर्ग ने स्वागत किया। पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष अमित सिंघल ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि रोटरी ने पोलियो उन्मूलन के 30 वर्षों के लम्बे व सफल अभियान के पश्चात साक्षरता मिशन हाथ में लिया। समारोह में प्रतिभाशाली शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड व सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि जसबीर पंजेटा ने शिक्षकों को शिक्षा के माध्यम से बच्चों को प्राचीन सभ्यता से जुड़े संस्कार प्रदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज का वर्तमान हमारा कल का भविष्य है, जिसे बेहतर तरीके से तराशने में अध्यापक का अहम रोल रहता है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के साथ-साथ जहां हमें डिजिटल इंडिया का फायदा उठाना चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में तिलक राज गुप्ता, डॉ. अरविंद गर्ग व हरनेक सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई जबकि बृज मोहन शर्मा, डॉ. अनिता शर्मा, विकास सिंघल, राकेश खुराना, दुर्गेश गोयल, अमित सिंघल, अरुण , दीपक सिंघल, अंकुर गुप्ता, राजेश वर्मा, गौरव गोयल आदि मौजूद रहे।



इन स्कूलों से चुने गए शिक्षक
सुगनी देवी स्कूल से नीरू गुप्ता, यूनिक शिक्षा निकेतन से अंजलि गोयल, ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल से मोनिका अरोड़ा, हिन्दू हाई स्कूल से मोनिका अग्रवाल, संजय गांधी स्कूल से अनुराधा गुप्ता, किड्जी स्कूल से शिवानी, अर्ली स्टेप प्री स्कूल से सोनिया गोयल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से अंजू बाला, भारत पब्लिक स्कूल बाबैन से सीमा सैनी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से मेहर सिंह, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला से बीना रानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहरा से निशा गर्ग, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बडौंदी से कविता रानी, जय हिंद पब्लिक स्कूल डूडी से दीक्षा आदि चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed